DM Level Income Certificate Online Apply 2026: जिला स्तर का आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं?
दोस्तों, अगर आप भी District Level यानी DM Level Income Certificate बनाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही आर्टिकल पर आए हैं। आज इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि किस प्रकार District Magistrate Level के Income Certificate के लिए Online आवेदन करना है।
सबसे पहले जरूरी बात आपको बता दें कि आवेदन करने से पहले आपके पास SDO Level का Income Certificate होना चाहिए। तभी आप DM Level का Income Certificate बनाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। अब चलिए कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और Documents की जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।
DM Level Income Certificate क्या है?
विवरण: इस Service के जरिए निवासी District Magistrate द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह प्रमाण-पत्र आवेदक और उनके परिवार की सालाना आय की पुष्टि करने वाला एक आधिकारिक दस्तावेज है, जिसकी जरूरत आमतौर पर Scholarship, सरकारी योजनाओं और आर्थिक सहायता के लिए पड़ती है।
निर्देश:
- सभी जरूरी दस्तावेज (Salary Slip / स्व-घोषणा पत्र) PDF या JPG Format में Upload करें।
- जिन Fields पर स्टार (*) का निशान है, उन्हें भरना जरूरी है।
- Submit करने से पहले पक्का कर लें कि नाम आपके आधार कार्ड पर लिखे नाम से बिल्कुल मेल खाता हो।
फीस: यह सेवा निःशुल्क है। BiharOne Online Portal के माध्यम से आय प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए किसी शुल्क की आवश्यकता नहीं है।
ई-सर्विस का लाभ उठाने के लिए दिशानिर्देश:
सही Credentials के साथ BiharOne Portal पर Login करें, 'General Administration' के तहत 'Income Certificate' चुनें, 'फार्म-XV' को पूरी तरह भरें, Documents Upload करें और Submit करें। Tracking के लिए Reference Number नोट कर लें।
DM Level Income Certificate की जरूरत क्यों पड़ती है?
सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि District Level Income Certificate की जरूरत क्यों पड़ती है और इसको बनाने में कितना समय लगता है।
तो आपको बता दें कि यह ज्यादातर नौकरी में Document Verification के दौरान मांगा जाता है या किसी अन्य कार्य हेतु, ताकि भविष्य में कोई समस्या Create न हो।
वहीं, हम बात करें कि इसको बनाने में कितना समय लगता है, तो जानकारी के लिए बता दें कि सभी जानकारी सही रहने पर 15 से 20 दिन के अंदर District Level Income Certificate बनकर तैयार हो जाता है।
DM Level Income Certificate Online Apply कैसे करें?
तो चलिए अब हम जानते हैं कि जिला स्तर का आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए Online आवेदन कैसे करेंगे। इसके लिए नीचे बताए गए सभी Steps को ध्यानपूर्वक Follow करें।
- Step: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर biharone.bihar.gov.in जाएं।
- Step: उसके बाद District Level Income Certificate पर क्लिक करें।
- Step: उसके बाद Terms & Conditions को Accept करें।
- Step: उसके बाद Apply Now पर क्लिक करें।
- Step: उसके बाद Registered Email ID और Password की मदद से Login करें।
- Step: उसके बाद आपके सामने DM Level का Certificate बनाने के लिए Form खुल जाएगा।
- Step: उसके बाद आप अपना SDO Level का Income Certificate Number दर्ज करेंगे।
- Step: उसके बाद SDO Level पर बना Income Certificate जिस नाम से है, उसका Name दर्ज करेंगे।
- Step: उसके बाद Get Details पर क्लिक कर देना है।
- Step : उसके बाद आपका SDO Level का Application Details Open होगा। इसे ध्यानपूर्वक Review करें।
- Step : उसके बाद Submit Button पर क्लिक करके Submit करें।
- Step : उसके बाद कुछ Documents Upload करने होंगे, जैसे:
- SDO Level का Income Certificate
- Applicant का Aadhaar Card
- Step: उसके बाद आप Final Submit पर क्लिक करके आवेदन को Final Submit कर दें।
- Step: उसके बाद Successfully आवेदन होने के बाद Reference Number को अपने पास सुरक्षित रख लें।
क्या जानकारी प्रस्तुत करने का मुख्य उद्देश्य?
निष्कर्ष (Conclusion)
तो उम्मीद है हमारे द्वारा बताए गए Steps को Follow करके आप भी District Magistrate Level का Income Certificate बनाने के लिए आवेदन कर दिए होंगे। इसी तरह के नए Updates पाने के लिए हमारे वेबसाइट biharone.net पर समय-समय पर Visit करना ना भूलें।


