SDO Level Income Certificate Apply Online 2026 | बिहार में अनुमंडल स्तर का आय प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?
अगर आप भी SDO Level Income Certificate (अनुमंडल स्तर का आय प्रमाण पत्र) बनवाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी है। आज के इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि किस प्रकार SDO Level का Income Certificate बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए हम आपको सेवा का विवरण, जरूरी निर्देश, फीस और इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए आवश्यक जानकारी के साथ आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे। इसलिए इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें और बताए गए Steps को Follow करके आसानी से आवेदन करें।
इसके लिए आपको Block Level Income Certificate का Application Number, आधार कार्ड, फोटो, Signature इत्यादि की जरूरत पड़ सकती है।
SDO Level Income Certificate: सेवा का विवरण
इस सर्विस के जरिए निवासी Sub-Divisional Officer (SDO) द्वारा जारी Income Certificate के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह प्रमाण-पत्र आवेदक और उनके परिवार की सालाना आय की पुष्टि करने वाला एक आधिकारिक दस्तावेज है।
इसकी जरूरत आमतौर पर निम्नलिखित कार्यों के लिए पड़ती है:
- Scholarship के लिए आवेदन करने में।
- सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में।
- आर्थिक मदद प्राप्त करने में।
SDO Level Income Certificate के लिए जरूरी निर्देश
इस सर्विस के माध्यम से आवेदन करते समय निम्नलिखित निर्देशों का ध्यान रखना जरूरी है।
- सभी जरूरी Documents जैसे Salary Slip और Self Declaration Letter को PDF या JPG Format में Upload करें।
- जिन Fields पर Star (*) का निशान है, उन्हें भरना अनिवार्य है।
- आवेदन Submit करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपका नाम आधार कार्ड पर लिखे नाम से बिल्कुल मेल खाता हो।
SDO Level Income Certificate Application Fees
यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क (Free) है। बिहार वन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आय प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार के शुल्क की आवश्यकता नहीं है।
ई-सर्विस का लाभ उठाने के लिए दिशानिर्देश
इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए सही Credentials के साथ Bihar One Portal पर Login करें। इसके बाद General Administration के तहत Income Certificate का विकल्प चुनें। Form-XV भरें, जरूरी Documents Upload करें और आवेदन Submit कर दें। भविष्य में Application Status Track करने के लिए Reference Number सुरक्षित रखें।
SDO Level Income Certificate Online Apply कैसे करें?
अब जानते हैं कि SDO Level Income Certificate बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करेंगे। इसके लिए नीचे बताए गए सभी Steps को Follow करें।
- Step: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharone.bihar.gov.in पर जाएं।
- Step: इसके बाद SDO Level Income Certificate के विकल्प पर क्लिक करें।
- Step: अब दिशा-निर्देश और Terms & Conditions को ध्यानपूर्वक पढ़कर Agree करें।
- Step: इसके बाद Apply Now बटन पर क्लिक करें।
- Step: अब अपने Registered Mobile Number या Email ID और Password की मदद से Login करें।
- Step: Login करने के बाद आपके सामने Dashboard Open हो जाएगा। यहां Apply Services के विकल्प पर क्लिक करें।
- Step: अब Income Certificate (अनुमंडल स्तर) के विकल्प पर क्लिक करें।
- Step: इसके बाद अपना Block Level Income Certificate का Application Number और Applicant का नाम दर्ज करें।
- Step: अब Get Details के बटन पर क्लिक करें।
- Step: इसके बाद आपके सामने RO Level के Certificate Details Open हो जाएंगे। सभी Details को अच्छी तरह Review कर लें।
- Step: अब सबसे नीचे Scroll Down करें और Submit बटन पर क्लिक कर दें।
- Step: इसके बाद आपका Application SDO Level यानी अनुमंडल स्तर के लिए सफलतापूर्वक Submit हो जाएगा।
- Step: अंत में प्राप्त Reference Number या Application Number को अपने पास सुरक्षित रख लें, ताकि भविष्य में आवेदन की स्थिति Track कर सकें।
Conclusion
उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए काफी Helpful रही होगी। अब आप ऊपर बताए गए Steps को Follow करके आसानी से SDO Level Income Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसी तरह के Government Services, Online Application और जरूरी Updates की जानकारी पाने के लिए समय-समय पर BiharOne.net वेबसाइट पर Visit करना न भूलें।



