बिहार वन पोर्टल Receipt 2026: जाति, आय, निवास सर्टिफिकेट की पावती रसीद दोबारा डाउनलोड करें?
अगर आपने भी BiharOne Portal के माध्यम से जाति, आय, निवास, NCL, OBC, EBC, EWS इत्यादि सर्टिफिकेट बनाने के लिए Online आवेदन किया है और कुछ दिन बीतने के बाद आपके पास प्राप्ति रसीद (Acknowledgement Receipt) उपलब्ध नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
आज इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि किस प्रकार आप दोबारा अपनी प्राप्ति रसीद को PDF के रूप में Download कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास Application Number या Reference Number होना अनिवार्य है। इसके बिना आप रसीद दोबारा प्राप्त नहीं कर पाएंगे। तो चलिए, बताए गए सभी Steps को ध्यानपूर्वक Follow करके Receipt डाउनलोड करने का Process जानते हैं।
Online आवेदन करने के बाद Receipt उपलब्ध नहीं होने के कारण?
कई बार Online आवेदन करने के बाद लोगों के पास Receipt उपलब्ध नहीं होती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं:
- पहला कारण: जब आपने पहली बार आवेदन किया होगा, तब आपको Print Receipt मिली होगी। लेकिन किसी कारण से आपने उसे किसी दूसरे व्यक्ति को दे दिया होगा या मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद कहीं रखकर भूल गए होंगे।
- दूसरा कारण: तकनीकी समस्या की वजह से आपके Registered Mobile Number और Email ID पर Reference Number या Receipt प्राप्त नहीं हुई होगी।
- तीसरा कारण: आपने किसी Cyber Cafe से Online आवेदन करवाया होगा और वहां से आपको केवल Application Number दिया गया होगा, लेकिन Receipt नहीं मिली होगी।
- चौथा कारण: आपने खुद अपने मोबाइल से आवेदन किया होगा, लेकिन किसी कारणवश Receipt Download करने में असमर्थ रह गए होंगे।
Receipt दोबारा डाउनलोड करना क्यों जरूरी है?
देखिए, सबसे पहले आपको बता दें कि जब भी आप किसी Certificate के लिए Online आवेदन करते हैं, तो उसके बाद आपको एक Print Receipt मिलती है। इस Receipt को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी होता है।
इससे भविष्य में जब भी आपको अपना Certificate Download करना हो, तो आप आसानी से उसे प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको बार-बार कहीं भागदौड़ करने की जरूरत नहीं होगी और आप अपने मोबाइल से ही सभी जरूरी जानकारी Access कर सकेंगे।
Acknowledgement Number से दोबारा पावती रसीद प्राप्त करने का तरीका
अब चलिए जानते हैं कि BiharOne Portal के माध्यम से Application Number की मदद से अपनी प्राप्ति रसीद दोबारा PDF में कैसे Download कर सकते हैं। इसके लिए नीचे बताए गए सभी Steps को Follow करें।
- Step: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharone.bihar.gov.in पर चले जाना है।
- Step: उसके बाद Print Receipt वाले Button पर Click कर देना है।
- Step: अब Registered ID और Password की मदद से Login कर लेना है।
- Step: Login करने के बाद आपके सामने Dashboard Open हो जाएगा। थोड़ा नीचे Scroll करना है।
- Step: उसके बाद आपको Acknowledgement Receipt का Option देखने को मिलेगा। उस पर Click कर देना है।
- Step: अब आपसे ARN Number पूछा जाएगा। यहां आपको अपना Application Number भर देना है।
- Step: इसके बाद डाउनलोड Receipt का Button मिलेगा। उस पर Click कर देना है।
- Step: अब आपके सामने PDF के रूप में दोबारा प्राप्ति रसीद डाउनलोड हो जाएगी।
- Step: अंत में इस Receipt को अपने मोबाइल या किसी सुरक्षित स्थान पर Save करके रख लें, ताकि भविष्य में आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
यह जानकारी आपको शेयर करने का मुख्य उद्देश्य?
देखिए, सबसे बड़ी बात यह है कि जब कोई व्यक्ति किसी Certificate के लिए Online आवेदन करता है और उसकी Receipt उसके पास उपलब्ध नहीं होती है या खो जाती है, तो वह काफी परेशान और Demotivated हो जाता है।
क्योंकि इन Certificates को बनवाने के लिए कई बार लोग Cyber Cafe में पैसे देते हैं और Certificate बनने में भी कुछ समय लगता है। इतना सब करने के बाद अगर उनके पास Receipt उपलब्ध नहीं होती है, तो उन्हें काफी तकलीफ होती है और वे उदास महसूस करते हैं।
इसीलिए हमने यह जानकारी शेयर की है, ताकि कोई भी व्यक्ति आवेदन करने के बाद अगर उसके पास Application Number होने के बावजूद प्राप्ति रसीद उपलब्ध नहीं है, तो हमारे बताए गए Steps को Follow करके आसानी से अपनी Receipt दोबारा प्राप्त कर सके। इससे भविष्य में होने वाली परेशानियों और मानसिक तनाव से बचा जा सकता है।
निष्कर्ष
उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए काफी Helpful रही होगी। अब आप समझ गए होंगे कि Bihar One Portal के माध्यम से जाति, आय, निवास, NCL, OBC, EBC और EWS Certificate की प्राप्ति रसीद दोबारा कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इसी तरह के महत्वपूर्ण Updates समय-समय पर प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट biharone.net पर Visit करना न भूलें। और हां, किसी प्रकार की पूछताछ करनी हो तो आप हमसे Contact कर सकते हैं।


