Bihar Block Level Caste Certificate Online Apply | ब्लॉक लेवल जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?
नमस्कार दोस्तों, अगर आप भी Bihar One Portal के माध्यम से Block Level Caste Certificate यानी अंचल स्तर का जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए Online Apply करना चाहते हैं और इससे संबंधित जरूरी Documents की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए महत्वपूर्ण है।
आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए कौन-कौन से Documents लगते हैं, कितना शुल्क लगता है, आवेदन की प्रक्रिया क्या है और कितने दिनों में आपका Caste Certificate बनकर तैयार हो जाता है। इसलिए आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें और बताए गए सभी Steps को Follow करें।
अंचल स्तर पर Caste Certificate बनाने के लिए कौन Eligible हैं?
वैसे छात्र एवं छात्राएं या नागरिक जो SC/ST/OBC/EBC/BC/EWS इत्यादि Category से Belong करते हैं और जिन्हें अपना Caste Certificate यानी जाति प्रमाण पत्र बनवाना आवश्यक है, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इस प्रमाण पत्र का उपयोग अलग-अलग सरकारी कार्यों में किया जा सकता है।
Block Level Caste Certificate किस अधिकारी द्वारा जारी किया जाता है?
अगर आप जानना चाहते हैं कि Block Level यानी अंचल स्तर पर जाति प्रमाण पत्र किस अधिकारी द्वारा जारी किया जाता है, तो जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में पूरे बिहार के अंदर RTPS Counter में राजस्व अधिकारी (Revenue Officer), जिसे शॉर्ट में RO भी कहते हैं, उनके द्वारा ही Caste Certificate Generate किया जाता है।
जाति प्रमाण पत्र कितने दिनों में बन जाता है?
अगर आपने Caste Certificate के लिए आवेदन किया है, तो आवेदन के समय प्राप्त Receipt में ही आपको एक Date दी जाती है कि किस तारीख तक आपका प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो जाएगा।
Mostly, अगर किसी प्रकार के Document या आवेदन में कोई समस्या नहीं होती है, तो 10 से 15 दिनों के अंदर ही जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है।
Caste Certificate की Validity कितने दिनों तक रहती है?
अब बात करते हैं जाति प्रमाण पत्र की Validity की। जब आपका Caste Certificate Generate होता है, तो उसमें कहीं भी Expiry Date लिखी हुई नहीं रहती है। इससे यह प्रतीत होता है कि जाति प्रमाण पत्र Lifetime के लिए Valid रहता है।
क्योंकि अगर यह Lifetime तक Valid नहीं रहता, तो प्रमाण पत्र में कहीं न कहीं उसकी Validity की Last Date जरूर लिखी होती। साथ ही जाति किसी व्यक्ति की बदलती नहीं है, यह भी इसका एक कारण है।
Caste Certificate बनाने के लिए जरूरी Documents
अगर आप Bihar One Portal के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले निम्नलिखित Documents तैयार रखें।
- Aadhaar Card: आवेदक का आधार कार्ड।
- Passport Size Photo: आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो।
- Signature: आवेदक का हस्ताक्षर।
- Land Receipt: आपके नाम, पिताजी के नाम, दादाजी या परदादाजी के नाम का जमीन का रसीद।
- Mobile Number: OTP Verification के लिए आपका मोबाइल नंबर।
इसके अलावा अपने Aadhaar Card और Ration Card की स्व-सत्यापित (Self-Attested) कॉपी संलग्न करें।
Document Upload करते समय ध्यान दें:
- सभी Documents पर नाम बिल्कुल एक जैसा होना चाहिए।
- सभी Files PDF या JPG Format में Upload करें।
- प्रत्येक File का Size अधिकतम 2 MB होना चाहिए।
जाति प्रमाण पत्र बनाने में कितना शुल्क लगता है?
अब बात करते हैं कि Caste Certificate बनाने के लिए कोई शुल्क लगता है या नहीं। यह सेवा निःशुल्क है। Bihar One Portal के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए किसी सरकारी शुल्क की आवश्यकता नहीं है।
लेकिन अगर आप किसी Cyber Cafe में जाकर Online आवेदन करवाते हैं, तो वहां आपको Cyber Cafe का Charge देना पड़ सकता है। सामान्यतः जाति प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए ₹50 तक का चार्ज लिया जाता है अगर आप खुद से आवेदन करते हैं, तो आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा।
जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए कौन-सा Form भरना होगा?
Bihar One Portal पर जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आपको Form-1 भरना होगा। इसी Form के माध्यम से आप जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कास्ट सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
तो आप भी जानना चाहते हैं की ब्लॉक लेवल जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है तो नीचे दिए गए महत्वपूर्ण स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से आवेदन कर कर सकते हैं।
- Step: तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट "biharone.bihar.gov.in" पर चले जाएं।
- Step: उसके बाद "Bihar Block Level Caste Certificate" पर क्लिक करें।
- Step: उसके बाद "Terms and Conditions" को "Accept" करें।
- Step: उसके बाद आपके सामने "Form-1" खुल जाएगा।
- Step: आप उसको ध्यान पूर्वक "Form Fillup" करें।
- Step: जरूरी दस्तावेज को "Guidelines" के अनुसार "Upload" करें।
- Step: उसके बाद "Preview" बटन पर क्लिक करके "Review" करें।
- Step: उसके बाद नीचे स्क्रॉल डाउन कर "Final Submit" कर दें।
इस तरह से बताए गए स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
जाति प्रमाण पत्र Approve होने के लिए कौन-कौन से प्रोसेस होता है?
जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए पांच स्टेप से गुजरना होता है जो निम्नलिखित है।
- सबसे पहले आप आवेदन करेंगे।
- आपका आवेदन आपके ब्लॉक में "Received" होगा।
- उसके बाद उस आवेदन को "Open" किया जाएगा।
- इसके बाद "Operator" के द्वारा एप्लीकेशन की "Review" की जाएगी।
- यदि ऑपरेटर को सभी जानकारी सही लगती है, तो वह आवेदन को Revenue Officer के पास ट्रांसफर करेगा।
- इसके बाद राजस्व अधिकारी उस "Application" को "Review" करेगा।
- सब कुछ सही पाए जाने पर राजस्व अधिकारी आपके आवेदन को "Approve" कर देगा।
Caste Certificate Application Reject होने पर क्या करें?
अगर आपने जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन किया है और किसी कारणवश आपका Application Reject हो जाता है, तो आपको सबसे पहले यह पता करना होगा कि आवेदन किस वजह से Reject हुआ है।
इसके बाद निम्नलिखित प्रक्रिया Follow करें।
- सबसे पहले आवेदन Reject होने का कारण देखें।
- संबंधित Block Level अधिकारी यानी Revenue Officer द्वारा बताए गए जरूरी Documents तैयार करें।
- अब उन Documents को Upload करने के लिए Appeal Form Fill करना होगा।
- Appeal Form में बताएं कि अधिकारी द्वारा मांगे गए Documents आपने Upload कर दिए हैं। कृपया दोबारा Review करके जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए Approve करें।
- इसके बाद अधिकारी आपके Documents को दोबारा Review करेंगे और सही पाए जाने पर आपका Caste Certificate Generate हो जाएगा।
यह जानकारी शेयर करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
दोस्तों, बहुत सारे लोग मोबाइल के माध्यम से खुद ही जाति प्रमाण पत्र के लिए Online आवेदन कर लेते हैं। लेकिन आवेदन करते समय कई बार Documents गलत Upload कर देते हैं या नाम की Spelling में Mistake कर देते हैं। इसकी वजह से उनका Application Reject हो जाता है।
इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए हमने इस आर्टिकल में जरूरी Documents, आवेदन शुल्क, Form और आवेदन Reject होने पर दोबारा प्रक्रिया पूरी करने की जानकारी दी है, ताकि भविष्य में किसी का भी जाति प्रमाण पत्र गलत जानकारी या Documents के कारण Reject न हो और वे आसानी से आवेदन कर सकें।
निष्कर्ष (Conclusion)
तो उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको काफी Helpful लगी होगी। अब आप समझ गए होंगे कि Bihar One Portal के माध्यम से Block Level Caste Certificate बनाने के लिए कौन-कौन से Documents लगते हैं, कितना शुल्क देना होता है और आवेदन Reject होने पर क्या करना चाहिए।
इसी तरह के Latest Updates पाने के लिए समय-समय पर BiharOne.net पर Visit करना न भूलें। किसी भी प्रकार की पूछताछ करनी हो, तो हमारे Contact Page पर जाकर हमसे संपर्क कर सकते हैं। धन्यवाद!


